Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डघर की छत का एक हिस्सा टूटकर गिरा,मलबे में पति-पत्नी दबे

घर की छत का एक हिस्सा टूटकर गिरा,मलबे में पति-पत्नी दबे

हरिद्वार :बरसात का मौसम पुराने मकानों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। कई लोग खतरे के साए मे जीने को मजबूर हैै। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में घर में सो रहे एक पति पत्नी के ऊपर छत का मलबा आ गिरा। चीख पुकार मचने पर दूसरे कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों ने मलबे से उन्हें निकाला अस्पताल लेकर दौड़े। दोनों का उपचार चल रहा है। ज्वालापुर में ही एक और घर की छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।

पुलिस के अनुसार ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान निवासी सिकंदर का मकान काफी पुराना है। शनिवार तड़के सिकंदर और उसकी पत्नी बानो घर में सोए हुए थे तभी अचानक छत का मलबा दोनों के ऊपर आ गिरा। तेज आवाज और शोर सुनकर दूसरे कमरों में सो रहे परिवार के बाकी सदस्य भी जाग गए और दोनों को मलबे से निकालते हुए अस्पताल पहुंचाया। इसी प्रकार मोहल्ला कैथवाडा में भी एक मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य घर के दूसरे हिस्से में सोए हुए थे। दरअसल कई दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पुराने घर खतरे की जद में आ गए हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि छत का मलबा गिरने से घायल पति-पत्नी का उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments