Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डअंकिता हत्याकांडः भारी बारिश में धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत

अंकिता हत्याकांडः भारी बारिश में धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत

देहरादून: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है| इस मामले को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने समर्थकों के साथ गांधी पार्क में झमाझम बारिश के बीच धरना दिया।

बता दें, एक साल से अधिक लंबा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक यह मामला चंद कदम भी आगे नहीं बढ़ सका है। अंकिता भंडारी के माता-पिता का कहना है कि वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इस बात को लेकर कई बार नाराजगी जता चुके हैं। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन के स्तर पर इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने के प्रयास किए जा रहे हैं। अंकिता के माता-पिता अगर जांच से संतुष्ट नहीं है तो क्यों इसकी जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जा रही है क्यों सरकारी वकील को नहीं बदला जा रहा है?

अपनी पूर्व समय में की गई घोषणा के अनुसार हरीश रावत आज बेहद खराब मौसम और बारिश के बीच भी गांधी पार्क में धरने पर डटे रहे उनका कहना है कि यह पहाड़ की बेटी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई है अगर मैं इस लड़ाई को नहीं लडूंगा तो भगवान भी मुझसे पूछेगा कि तुमने क्या किया।

उन्होंने कहा कि जब अंकिता के परिजन जांच से संतुष्ट नहीं है तो सरकार इसकी जांच किसी रिटायर्ड हाई कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से कराने से क्यों बच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के रवैया से लगता है कि कोई तो है जिसे सरकार बचाने का प्रयास कर रही है उनके साथ धरने पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व महानगर अध्यक्ष गोगी सहित अनेक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments