Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदो दिवसीय संजीवनी दिवाली फेस्ट कार्यक्रम में दिखेंगे उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों...

दो दिवसीय संजीवनी दिवाली फेस्ट कार्यक्रम में दिखेंगे उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के स्टॉल

देहरादूनः शुक्रवार को ओल्ड मसूरी रोड स्थित सी.एस.आई. में द उत्तराखंड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर लाभकारी संस्था संजीवनी द्वारा दो दिवसीय संजीवनी दिवाली फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। फेस्ट के दौरान उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल आदि लगाये गये हैं।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा डॉ. हरलीन कौर सन्धु ने बताया कि संजीवनी द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य प्रदेश के कारीगरों, हस्त शिल्पियों, कलाकारों व लघु उद्यमियों को पिछले कुछ समय से कोविड.19 से हुई आर्थिक हानि से उबरने के लिये उनके उत्पादों हेतु मंच प्रदान करना है। मेले से प्राप्त आय का उपयोग प्रदेश में सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिये किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से हमारे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और उत्तराखण्ड के विभिन्न थीम पर आधारित उत्पादों को सही प्लेटफार्म मिलने से राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर हमारे स्थानीय उत्पादों को अलग पहचान मिलेगी।

बताया कि महिला एवं बालिका विकास को समर्पित संजीवनी संस्था कोरोना काल से प्रभावित ग्रामीण दस्तकारी, हस्तशिल्प, आयुर्वेदिक उत्पाद एवं अन्य ग्रामोत्पादों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ज्ञातव्य है कि उत्तराखण्ड सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स वाइफ्स एसोशिएशन एक स्वयं सेवी संस्था है। यह संस्था महिलाओं तथा बालिकाओं के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 20 सालों से प्रयासरत है।

इस अवसर पर संस्था की सदस्य श्रीमती रश्मि वर्द्धन, श्रीमती अंशु पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments