Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डतलवारबाजी कर मारपीट करने वाले दो फरार, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

तलवारबाजी कर मारपीट करने वाले दो फरार, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

नैनीताल। नुमाइश के दौरान तलवारबाजी व मारपीट कर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की है। गिरफ्तार दोनो आरोपी जिला उधमसिंहनगर के अलग-अलग थानों के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है जिन पर कई संगीन मुकदमें दर्ज है।
जानकारी के अनुसार बीती 20 जुलाई को अजीत सिंह बगडवाल पुत्र टीकम सिंह बगडवाल निवासी रामड़ी छोटी निकट के.वी.एम. स्कूल गांधी आश्रम मुखानी जिला नैनीताल द्वारा नुमाईस एम.बी. इन्टर कालेज ग्राउण्ड में वाहन पार्किंग को लेकर हुये विवाद के दौरान कुछ नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से मारपीट व गाली गलौज के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बीती 24 जुलाई को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि घटना में दो हमलावर फरार थे। जिन्हे पुलिस व एसओजी ने देर रात मुक्त विश्व विघालय के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की गयी है। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार आरोपी सिमरनदीप व आशु उर्फ आशुतोष भण्डारी मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह बिष्ट जो वर्ष 2022 में एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में मारपीट के मामले में जेल गया था उस दौरान उसकी उन दोनों से जेल में मुलाकात हुई थी। जहाँ से उनकी आपस में दोस्ती हो गयी और 20 जुलाई को नुमाईश मैदान में हुई घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपनी स्कार्पियो कार से फरार हो गये थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आशुतोष उर्फ आशु थाना किच्छा का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ जनपद उ.सि.नगर में हत्या के प्रयास, लूट, बल्वा, मारपीट, अस्लाहों की तस्करी आदि के कुल 15 मुकदमें दर्ज है। वहीं आरोपी सिमरनदीप सिंह थाना पुलबटृा जनपद उ.सिं.नगर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध हत्या के प्रयास, अवैध अस्लाह, गुण्डा अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम के तहत जनपद उ.सिं.नगर में कुल 15 मुकदमें दर्ज है। पुलिस के अनुसार दोनो आरोपी दोनों व्यत्तिफ हार्डकोर अपराधी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments