Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डधरने के दौरान बेहोश हुए विधायक तिलकराज बेहड़, अस्पताल में भर्ती

धरने के दौरान बेहोश हुए विधायक तिलकराज बेहड़, अस्पताल में भर्ती

रुद्रपुर। उमधसिंह नगर जिले की किच्छा तहसील में चार दिन से धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की शनिवार 27 जुलाई को अचानक से तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ संबोधन दे रहे थे, लेकिन तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो अचानक से चक्कर खाकर नीचे गिर गए। जिस कारण वहां अफरा-तफरी सी मच गई थी। मौके पर मौजूद लोग तत्काल उन्हें किच्छा अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रुद्रपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक किच्छा व्यापार मंडल के चुनाव में लगाई रोक और एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से किच्छा तहसील में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ धरने पर बैठे है। आज भी विधायक तिलक राज बेहड़ धरने पर डटे हुए थे। दोपहर लगभग एक बजे अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद धरना स्थल पर हड़कंप सा मच गया। आनन फानन में उन्हें किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहा पर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने में जुटी हुई है।
सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस फोर्स भी अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई। दोपहर को जिला प्रशासन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वार्ता की थी, जिसके बाद वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। लगभग 15 से 20 मिनट के संबोधन के बाद वह अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम और कार्यकर्ताओं ने उन्हें किच्छा सीएचसी केंद्र पहुंचाया, जहा पर उनका इलाज चल रहा है, जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ता का जमावड़ा लग गया। जानकारी के मुताबिक शुगर लेवल बढ़ने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments