Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधगैर हिन्दुओं कि हत्या के मामले में पुलिस ने दो कश्मीरी छात्रों...

गैर हिन्दुओं कि हत्या के मामले में पुलिस ने दो कश्मीरी छात्रों से की पूछताछ

 देहरादून: श्रीनगर में गैर हिंदुओं की हत्या के मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो कश्मीरी छात्रों को प्रेमनगर क्षेत्र से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। हालांकि एसआइटी की पूछताछ में अभी तक कोई भी बात सामने नहीं आई हैI जिसके बाद पूछताछ करके दोनों छात्रों को छोड़ दिया गया है।

बीते रविवार व सोमवार को आतंकवादियों ने श्रीनगर में एक पुलिसकर्मी व एक सेल्समैन को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद स्थानीय स्तर के साथ देश की सभी जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। इस मामले के संबंध में एसटीएफ को भी कुछ इनपुट मिले, जिसके बाद टीम ने गुरुवार देर शाम को दो छात्रों को उठा लिया। और एसटीएफ ने दोनों से कड़ी पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

मामला राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा होने के चलते एसटीएफ भी अभी कुछ बताने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि छात्र दून के चकराता रोड स्थित एक तकनीकी शिक्षा संस्थान के छात्र है। मामला संवेदनशील होने के चलते एसआइटी इस मामले में राष्ट्रीय एजेंसियों की भी मदद ले सकती है। फिलहाल एसटीएफ की जांच अभी भी जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments