Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधफर्जी बीएएमएस चिकित्सक प्रकरण में दो और डॉक्टर गिरफ्तार

फर्जी बीएएमएस चिकित्सक प्रकरण में दो और डॉक्टर गिरफ्तार

देहरादून: नेहरू काॅलोनी पुलिस ने फर्जी बीएएमएस चिकित्सक प्रकरण में दो फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इस  प्रकरण में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने अश्फाक (पुत्र अखलाक अहमद निवासी बेसरो थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर) को दून चैक सहारनपुर रोड से व ज्योती (पत्नी अशोक कुमार निवासीरू दादापट्टी पो. हसनपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार) को उसके घर भगवानपुर से गिरफ्तार किया हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ज्योति ने बताया कि  वह छुटमलपुर स्थित कृष्णा कालेज में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात इमलाख से हुई। इमलाख ने उससे 50 हजार रू0 लेकर पहले उसकी 12वीं की बायोलाॅजी की फर्जी मार्कशीट व डिग्री बनवाई थी। उसके बाद उसे बीएएमएस की डिग्री उपलब्ध कराई थी।

आरोपी अश्फाक ने बताया  कि उसने पूर्व में डीयूएमएस का कोर्स किया था, इसके पश्चात उसकी मुलाकात अपने एक दोस्त के माध्यम से रूडकी में इमलाख से हुई, जहाँ इमलाख के द्वारा 07 लाख रू0 लेकर उसे बीएएमएस की डिग्री उपलब्ध करायी गयी थी। उसका पंजीकरण भी भारतीय चिकित्सा परिषद में करवाया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments