Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधरायवाला से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

रायवाला से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

देहरादून : पुलिस स्कूलों और कालेजों के आसपास नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी और बिक्री करने वाले गैंग को पकड़ने और उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए पूरी तरह से जुटी हुई है। इसी क्रम में रायवाला पुलिस ने दो शातिर तस्करों को 16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि अवैध नशे में रोक लगाने के लिए क्षेत्र में सघन छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को रायवाला रेलवे अंडरपास पर देर रात तक वाहनों को रोक कर चेकिंग की गई। रात को करीब 11.50 पर हरिद्वार से देहरादून की ओर एक कार आ रही थी। जिसे देखकर पुलिस टीम ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक गाड़ी वापस मोड़कर वहां से भागने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस टीम ने कार को रोक कर चालक को दबोच लिया। कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। कार में बैठे दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को अपना नाम सचिन कुमार कश्यप निवासी रानीपोखरी, और रजनीश पंवार निवासी नागा घेर, रानीपोखरी बताया। कार से बाहर निकलते ही दोनों लोग अपनी मुठ्ठी में बंद पुड़िया को फेंकने लगे, इस बीच पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। जब दोनों की मुठ्ठी खुलवाई गई तो सचिन कुमार कश्यप के पास 8.50 ग्राम और रजनीश के पास 7.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई कार को सीज कर दिया गया है।

पुलिस पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वे स्मैक उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कुतुबखाने क्षेत्र से स्मैक लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि डोईवाला क्षेत्र में जौलीग्रांट के पास स्मैक के अच्छे दाम मिल जाते हैं। जहाँ दोनों तस्कर स्मैक की छोटी छोटी पुडिया बनाकर कॉलेज के छात्रों को बेचते थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments