Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeअपराधपुलिस के हत्थे चढ़े दो स्मैक तस्कर

पुलिस के हत्थे चढ़े दो स्मैक तस्कर

हल्द्वानी: पुलिस और एसओजी की सयुक्त टीम ने लाखों की स्मैक के साथ दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार किए हैं। दोनों मुरादाबाद के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं मे मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो युवक स्मैक तस्करी को पहुंचे है। सूचना पर एसओ नीरज भाकुनी और एसआई शंकर नयाल ने लाल मस्जिद से चोरगलिया रोड के बीच दबिश दी। इस दौरान दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को लाइन नम्बर 16 के पास दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद जुनैद और मोहम्मद बिलाल निवासी गलशहीद थाना मुरादाबाद यूपी बताया। तलाशी लेने पर आरोपियों से 91.50ग्राम  और 64 ग्राम कुल 155.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एस एस पी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए तस्कर  स्मैक बरेली में रहने वाले तस्कर से खरीदकर लाए थे, जिसे वनभूलपुरा के तस्करों तक पहुंचाना था।

भट्ट ने बताया कि दोनों से स्मैक तस्करी से सम्बंधित पूछताछ की जा रही है। मुकदमे की कार्रवाई कर ली गई है। एस एस पी ने बताया दोनो तस्करों को न्यायालय में पेश किया गया है। पकड़े गए तस्करों ने पूछ ताज में कई स्मैक तस्करों के नाम उजागर किए है।

सफलता पाने वाली टीम में एस ओ जी पी प्रभारी राजवीर नेगी, थाना प्रभारी नीरज भाकुनी, कुंदन कठायत,परवेज अशोक कुमार, त्रिलोक सिंह, दिनेश, अनिल गिरी, भानु,आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments