Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeअपराधडेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे

डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे

किच्छा: गुरुवार को पुलभट्टा पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ उत्तर प्रदेश के दो तस्कर दबोच लिए। दोनों सिरोलीकलां के व्यक्ति की डिलीवरी देने आए थे। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट के निर्देश पर एसआई पवन जोशी, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिह, फिरोज खान, ललित चैधरी, चारू चंद पंत बहेड़ी मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सतुईया तिराहे के पास दो संदिग्ध पुलिस को देख जब अचानक अपनी चाल तेज कर वहा से जाने लगे तो शक होने पर दोनों को घेर के दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से एक थैले में डेढ़ किलोग्राम अफीम बरामद कर ली। पकड़े गए दोनों तस्करों ने नाम पता पूछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम नवल यादव पुत्र हाकिम सिंह यादव निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बिनावर जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम शिवम पटेल पुत्र ओमकार निवासी ग्राम बरा विक्रम थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत बताया है।

पूछताछ में तस्करों ने बताया बरामद अफीम वह बदायूं से लाकर सिरौलीकला चारबीघा के रहीश नामक व्यक्ति को देने आये थे। पुलिस को दोनों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुए है। जिसके आधार पर वह सिरोलीकलां में काम कर रहे नशा तस्करों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रहीश को चिन्हित कर उसकी धर पकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में लगातार तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुए अब पुलिस एक्शन मोड में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments