Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeहादसानैनीताल में भूस्खलन होने से दो मंजिला इमारत जमींदोज

नैनीताल में भूस्खलन होने से दो मंजिला इमारत जमींदोज

नैनीताल: शनिवार दोपहर को नैनीताल के चार्टन लॉज अवागढ़ कंपाउंड में एक दो मंजिला इमारत भूस्खलन होने पर तेजी से ध्वस्त हो गई। इसके अलावा दो और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। भूस्खलन होने के कारण एक दर्जन से अधिक आवास खतरे में पड़ गए हैं। सरकार ने संबंधित परिवार को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित होने के लिए कहा है, जबकि स्थानीय प्रशासन ने आसपास के आवासों को खाली करा लिया है।

शनिवार तड़के तीन बजे मल्लीताल स्थित अवागढ़ कंपाउंड क्षेत्र में भूस्खलन होने से दो मंजिला इमारत जमींदोज हो गईI वही 30 साल पुरानी सुरक्षा दीवार अचानक गिर गई, जिससे भूस्खलन की स्थिति और विकराल होने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी. कुछ देर बाद आसपास के घरों व सड़कों में दरारें पड़ने लगीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बने आवासों को पुलिस ने खाली कराना शुरू कर दिया है। मौके पर स्थानीय प्रशासन समेत एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटे हैंI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments