Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयसुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकियों का...

सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकियों का हुआ खात्मा

देहरादून: कश्मीर संभाग के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी कैसर कोका को भी घेर लिया है।

साल 2018 कोका घाटी के युवाओं को गुमराह कर और लालच देकर आतंकवाद में ढकेलता रहा है। इसके साथ ही कश्मीर घाटी में कई आतंकी हमलों में भी वह शामिल रहा है।

सुरक्षाबलों को वांदकापोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग कर दी।

जिसकी जवाबी कार्रवाई के साथ सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग कर दी| जिससे दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और कुछ ही देर में जवानों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन को पुलिस सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments