Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeअपराधचोरी के दस दुपहिया वाहनों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

चोरी के दस दुपहिया वाहनों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

देहरादून: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को चोरी के दस दुपहिया वाहनों सहित गिरफ्तार कर लिया है। बरामद वाहनों में कुछ वाहन यूपी के बताये जा रहे है।

डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीते दिनों कु. रीना पुत्री कश्मीरी लाल निवासी बिधोली द्वारा थाना प्रेमनगर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी स्कूटी को अज्ञात चोर चुरा ले गया है। वहीं रोहन दास पुत्र चन्द्र दास निवासी कोलूपानी द्वारा भी बताया गया था कि उसके दुपहिया वाहन को भी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी।

चोरों की तलाश में जुटी पुसिल टीम को कल देर रात सूचना मिली कि क्षेत्र में दो लोग चोरी के वाहन सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को रांघड़वाला तिराहे पर दो दुपहिया वाहन से दो लोग आते हुए दिखायी दिये। जिन्हे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिन्होने पूछताछ में उक्त दोनो वाहन चोरी का होना कबूल करते हुए अपना नाम संदीप कटारिया पुत्र स्व. रमेश चन्द्र कटारिया निवासी शंकरपुर जागरण कॉलेज के पास सेलाकुईं देहरादून व मूल पता संजय कालोनी डालनवाला देहरादून व नावेद पुत्र लियाकत निवासी रामपुर चोई थाना सेलाकुईं जनपद देहरादून बताया।

सख्ती से की गयी पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के 7 अन्य दुपहिया वाहन बरामद किये। जिनमें से एक वाहन उत्तरप्रदेश का बताया जा रहा है। आरोपी संदीप कटारिया ने बताया कि मैं दिहाडी मजदूरी का कार्य करता हूँ तथा नावेद मोटर मैकेनिक है। हम लोग जल्दी पैसा कमाने के साथ अपने खर्चों की पूर्ति करने के चक्कर में वाहन चोरी कर उन्हें काटकर बेच देते हैं। सदींप कटारिया पूर्व में एक मामले में थाना सहसपुर से जेल जा चुका है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments