Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डयूनियन बैंक व मानव सेवा लगाएगा स्कूलों में निशुल्क सेनेटरी पैड मशीन,...

यूनियन बैंक व मानव सेवा लगाएगा स्कूलों में निशुल्क सेनेटरी पैड मशीन, सीएम धामी ने की सराहना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में यूनियन बैंक एवं मानव सेवा समाज द्वारा सीएसआर के अंतर्गत प्रदेश के विद्यालयों तथा अन्य दुर्गम क्षेत्रों में निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण हेतु लगाई जाने वाली सैनिटरी पैड वितरण मशीन का शुभारम्भ किया। इस दौरान मानव सेवा समाज के आशीष गिरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘‘पैड मिशन‘‘ के अन्तर्गत 1000 स्कूली छात्राओं को लगभग को एक वर्ष हेतु निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं 20 स्कूलों में सैनिटरी पैड वितरण मशीन लगाई जाएगी। यह कार्यक्रम यूनियन बैंक एवं मानव सेवा समाज द्वारा सीएसआर के अंतर्गत चलाया जायेगा।

आशीष गिरी ने बताया कि हम दूरस्थ विद्यालय में पढ़ने वाली 1000 छात्राओं को अगले 1 साल के लिए सेनेटरी पैड मुहैया कराएंगे जोकि एकदम निशुल्क होगा। हमारी संस्था का लक्ष्य है, अगले 5 सालों में ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों को इस मिशन के तहत जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेको योजनायें चला रही है, परन्तु वर्तमान में सभी को आगे आकर समाज को जागरूक करना होगा तभी हम सफल हो सकेंगे।

इस अवसर पर आर जे काव्य, यूनियन बैंक के गिरीश चंद्र जोशी व विपिन यादव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments