Latest news
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार विश्व प्लम्बर दिवस पर “प्लम्बर सम्मान समारोह“ का हुआ आयोजन प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने राज्यपाल से की भेंट प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति विधानसभा सत्र का तीसरा दिनः सड़क से लेकर सदन तक ‘घमासान’ कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि विश्व की समस्याओं का...

केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि विश्व की समस्याओं का समाधान भारतीय जीवन शैली में निहित

देहरादून। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय वन अकादमी के पवेलियन ग्राउंड में संस्थान से जुड़े लोगों के साथ योगाभ्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी को योग दिवस को श्स्वयं के लिए और समाज के लिए योगश् की भावना के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया की समस्याओं का समाधान भारतीय जीवन शैली में निहित है। सुबह का एक अन्य मुख्य आकर्षण भूपेन्द्र यादव द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण था, जो हमारे प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव जितेन्द्र कुमार, अपर महानिदेशक सुशील अवस्थी, अपर महानिदेशक ए मोहंती भारत सरकार, आईजीएनएफए के निदेशक डॉ. जगमोहन शर्मा, आईसीएफआरई की महानिदेशक कंचन देवी और देहरादून के विभिन्न प्रमुख संस्थानों के प्रमुखों जिनमें भारतीय वन सर्वेक्षण, भारतीय वन्यजीव संस्थान, वन अनुसंधान संस्थान, वन शिक्षा निदेशालय, केंद्रीय राज्य वन सेवा अकादमी, आईएफएस परिवीक्षाधीन, एसएफएस अधिकारी प्रशिक्षु, एफआरआई के छात्र और अन्य शामिल थे। 400 से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी ने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में योग को एकीकृत करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के प्रति साझा दायित्व को प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देश योग के माध्यम से सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री यादव ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के बहुउद्देशीय हॉल का भी उद्घाटन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments