Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिकेंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी पहुंचे टिहरी झील, बोटिंग का उठाया लुफ्त

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी पहुंचे टिहरी झील, बोटिंग का उठाया लुफ्त

देहरादून: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी इन दिनों उत्‍तराखंड के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्‍होंने टिहरी झील में बोटिंग का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बोट संचालकों की समस्याएं भी सुनीं।

इससे पहले उन्‍होंने फिट आफ इंडिया के तहत कोटि कालौनी से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सफाई अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वह यहां नगर पालिका सभागार में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

रविवार को केन्द्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्‍हाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। जौलीग्रांट स्थित गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी का शाल ओढाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों वह समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्‍हाद जोशी टिहरी के लिए रवाना हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments