Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली, पंजाब सहित देश के कई राज्यों के कुछ इलाकों में लू...

दिल्ली, पंजाब सहित देश के कई राज्यों के कुछ इलाकों में लू का कहर दो दिन तक जारी: मौसम विभाग

देहरादून: मौसम विभाग ने दिल्ली में 16 जून से गरज के साथ बारिश के होने और साथ ही तेज हवा चलने की सम्भावना जताई है।साथ ही मौसम विभाग ने बताया की 15 जून दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है।

देश के एक बड़े हिस्से में भीषण लू का प्रकोप जारी है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में मानसून शुरू हो गया है। ऐसे में भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों के लोगों मानसून का बेसब्री से इंतजार है।

इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में लू का कहर दो दिन तक बना रहेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में आज सुबह से मौसम सुहाना है। दिल्ली एनसीआर में बादर छाए हुए है।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 16 जून से गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन 15 जून दिल्लीवालों को गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज से मानसून की गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिन में पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली और पश्चिमोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

आज सोमवार 13 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, दक्षिण-पश्चिम एमपी, आंतरिक महाराष्ट्र और केरल और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

वहीं नॉर्थ-ईस्ट, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात क्षेत्र और दक्षिणपूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments