Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिनगर निगम की बोर्ड बैठक में हुआ हंगामा, भाजपा ने मेयर पर...

नगर निगम की बोर्ड बैठक में हुआ हंगामा, भाजपा ने मेयर पर लगाये आरोप

देहरादून: हरिद्वार में नगर निगम की बोर्ड बैठक के शुरू होते ही हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल पार्षदों को शांत कराया। वहीं, हंगामे के बाद बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई। अब बैठक 24 दिसंबर को होगी।

जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार को नगर निगम में बोर्ड बैठक शुरू ही हुई थी कि भाजपा पार्षद ने मेयर अनिता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा पर नगर निगम के कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया हैं। इस दौरान उनके साथ अन्य पार्षद भी धरने पर बैठ गए। उधर, कांग्रेसी पार्षद मेयर के समर्थन में आ गए। 

पार्षदों ने कहा की मेयर के पति निगम के हर कार्य में हस्तक्षेप करते हैं। वार्डों में जनहित के कार्यों में हस्तक्षेप होने से कई काम अटके पड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि निगम की जगह कैंप कार्यालय में निर्माण कार्य के प्रस्ताव फाइनल करते हैं। इसके बाद अन्य भाजपा पार्षदों ने भी एक-एक कर सवाल उठाए। 

उधर, मेयर अनिता शर्मा ने प्रोसीडिंग में छेड़छाड़ के आरोप को झूटा बताते हुए कहा कि प्रोसीडिंग नगर निगम में ही होती है। कुछ पार्षद राजनीति के चलते इस तरीके के आरोप लगा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments