Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदूरस्थ गांवों से भी आसानी से हो सके प्राधिकरण के टोल फ्री...

दूरस्थ गांवों से भी आसानी से हो सके प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर का उपयोगः अरविंद सिंह ह्यांकी

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के कॉल सेंटर की सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हों, इसके लिए बीएसएनएल, कॉल सेंटर व तकनीकी विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करेंगें। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल की संचार सेवाएं मजबूत की जाएंगी। इसके लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक कर उन्हें जरूरी निर्देश दिए। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने बीएसएनएल व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि जिस उद्देश्य से कॉल सेंटर व टॉल फ्री नंबर की व्यवस्था दी गई है उसे जन अपेक्षाओं पर खरा उतारा जाना भी जरूरी है। टोल फ्री नंबर पर यदि किसी तकनीकी व्यवधान के कारण से कॉलर को समय पर कोई रिस्पांस नहीं मिलेगा तो यह ठीक नहीं है।
अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर संचार सेवाएं मजबूत नहीं हैं। वहां से भी लाभार्थी आयुष्मान योजना की टोल फ्री सेवा का उपयोग आसानी से कर सकें इस दिशा में काम करने की सख्त जरूरत है। संचार सेवाओं में आने वाली दिक्कतों के निदान के लिए अध्यक्ष ने बीएसएनएल का नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही अन्य संचार कंपनियों से भी समन्वय बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बीएसएनएल की लाइनों में आने वाली खामियों को यथा समय दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलसेंटर प्रबंधन व तकनीकी विभाग को टोल फ्री नंबर की सेवाओं को और अधिक सुविधायुक्त बनाने की दिशा में भी कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बीएसएनलए के उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार शर्मा, सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह रावत व नवीन कुमार, एसडीई राजीव शर्मा, एसएचए के अपर निदेशक आईटी अमित शर्मा, कॉल सेंटर रागिनी गुरंग, विजय सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments