Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड बंद: अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे...

उत्तराखंड बंद: अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग

देहरादून: अंकिता के हत्यारों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्ष दलों व संगठनों ने आज रविवार को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। इस दौरान गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक बाजार बंद रखे गए। वहीं लोग ने पोस्टर व बैनर लेकर सड़कों पर उतरे और इंसाफ की मांग की। 

उत्तराखंड क्रांतिदल के नेताओं ने कई इलकों में रैली निकाली। जिन जगहों पर बाजार बंद नहीं थे वहां उन्होंने दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की।

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने कहा कि वाहनों की आवाजाही को नहीं रोका गया है। बंद में केवल बाजारों को शामिल किया गया है। इस दौरान केवल व्यापार या संगठनों के नेता ही नहीं बल्कि छात्र-छात्राएं भी सड़कों पर उतरें।

वहीं एसएसपी ने लोगों से उत्तराखंड बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बंद के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देहरादून जिले को नौ सुपर जोन और 21 जोन में बांटा गया है। ताकि, सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखा जाए।

उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसपी सिटी और ग्रामीण करेंगे।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस दौरान जो कोई हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति और कानून व्यवस्था में सहयोग न करने वालों की निगरानी की जाएगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments