Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड पुलिस ने राजस्थान से दबोचा 50 हजार का ईनामी हत्यारा

उत्तराखण्ड पुलिस ने राजस्थान से दबोचा 50 हजार का ईनामी हत्यारा

देहरादून। हत्या के मामले में सेंट्रल जेल से डेढ़ साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को एसटीएफ और सितारगंज पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कैदी हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वो लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। कैदी 27 अगस्त 2023 को वह जेल से फरार हो गया था।
उत्तराखंड एसटीएफ और सितारगंज पुलिस की टीम ने 50 हजार के इनामी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कैदी सेंट्रल जेल से फरार चल रहा था और हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था। पुलिस के मुताबिक जरनैल सिंह द्वारा अपने साथियों के साथ 14 अगस्त 1995 को नानकमत्ता क्षेत्र में मक्खन सिंह नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस संबंध में मृतक के पिता चरण सिंह, निवासी नगला थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंह नगर द्वारा नानकमत्ता थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मामले में आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, तब से अभियुक्त सितारगंज जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
27 अगस्त 2023 को वह सितारगंज जेल से फरार हो गया। तब उसके विरुद्ध एक और मुकदमा सितारगंज थाने में पंजीकृत कराया गया और पकड़े ना जाने पर पहले 25 हजार व बाद में 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। जिसके बाद से ही थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम कैदी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। एसटीएफ टीम को उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद एसएसपी और सितारगंज थाने की संयुक्त टीम को राजस्थान की ओर रवाना किया गया। जिसके बाद टीम ने 50 हजार के इनामी को राजस्थान के फलोदी जनपद से गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments