Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने...

ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने जीता स्वर्ण पदक

देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने दसवीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मनाम गौरवान्वित किया ।

पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने अमित सिन्हा ने बताया कि ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 9 नवम्बर से 13 नवम्बर तक 39 वीं बटालियन आईटीबीपी कैंपस, ग्रेटर नोएडा में हुआI इस प्रतियोगिता में आरक्षी सन्तोष कुमार ने 50 मीटर कम्पाउण्ड राउण्ड में स्वर्ण एवं 50 मीटर कम्पाउण्ड की ही अलग श्रेणी में कांस्य पदक अर्जित किया ।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अशोक कुमार,पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने दसवीं ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments