Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तराखण्ड पुलिस के डीएसपी अंकुश मिश्रा को मिला बेस्ट साइबर कॉप्स ...

उत्तराखण्ड पुलिस के डीएसपी अंकुश मिश्रा को मिला बेस्ट साइबर कॉप्स अवार्ड

देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस के डीएसपी अंकुश मिश्रा को बेस्ट साइबर कॉप्स का अवार्ड मिला है। देश में सिर्फ तीन अधिकारियों को ही यह सम्मान दिया गया है।

डाटा सेक्योरिटी काउन्सिल आफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 16th DCSI एक्स्लैंड अवार्ड -2021 में देश से चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप्स में उत्तराखण्ड राज्य को विशेष स्थान दिया गया।

पिछले दिनों डाटा सेक्योरिटी काउन्सिल आफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में आयोजित16th DCSI एक्स्लैंड अवार्ड -2021हेतु देश के तीन सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप्स के चयन के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देश भर के सभी राज्यो के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य से अंकुश मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम स्पेशल टास्क फोर्स को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नामित किया गया । कार्यक्रम में देशभर से सभी राज्यों द्वारा करीब 55 साइबर मामलो का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें जूरी द्वारा 55 मामलों में से सर्वश्रेष्ठ तीन मामलों का चयन कर अन्तिम सूची जारी की गयी । चयनित अन्तिम सूची में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड , आन्ध्रा पुलिस और सीआईडी कर्नाटक को सम्मानित किया गया।

डाटा सेक्योरिटी काउन्सिल आफ इंडिया द्वारा तीन पुलिस अधिकारियों में पहले अंकुश मिश्र, डिप्टी एसपी, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, स्पेशल टास्क फ़ोर्स उत्तराखंड, दूसरे के एन यसवन्था कुमार डिप्टी एसपी साइबर क्राइम डिविज़न क्रिमनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट कर्नाटका तीसरे के रमेश पुलिस इंस्पेक्टर ,CCS, चत्तुर पुलिस स्टेशन आंध्र प्रदेश को देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप्स के रुप में फाइनल लिस्ट में चयनित किया गया।

अंकुश मिश्रा की इस उपलब्धि के लिए अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक ने बधाईदी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments