Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड पोलिंग: दिग्गजों ने किया मतदान, तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया...

उत्तराखंड पोलिंग: दिग्गजों ने किया मतदान, तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

देहरादून: राज्य में सुबह आठ बजे से ही पोलिंग शुरू होने के बाद मतदाताओं की लम्बी कतारों के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत दोनों ही पार्टियों के कई दिग्गजों ने अपने मत का प्रयोग किया।

वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सोमवार को देहरादून में विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान आदर्श मतदान केन्द्रों एवं सखी बूथों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नेहरू कॉलोनी में मानव भारती पब्लिक स्कूल, शेरवुड पब्लिक स्कूल, सखी बूथ एवं हाथी बड़कला में आदर्श सखी बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों में मास्क, सेनिटाइजर,ग्लव्स एवं कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतदान के प्रति लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की भी अपील कीI उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौसम सभी जगह अच्छा है। प्रदेश में मतदान प्रक्रिया शंतिपूर्ण चल रही है। ईवीएम से संबधित जो दिक्कतें आ रही हैं, उनका शीघ्र समाधान किया जा रहा है। राज्य में मॉक पॉल एवं मतदान की प्रक्रिया समय पर शुरू हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री झरना कामठान भी उनके साथ मौजूद थी।

राज्य के विभिन्न जनपदों में अब तक हुए मतदान प्रतिशत की जानकारी के अनुसार, देहरादून 34.45%,अल्मोड़ा 30.37%, बागेश्वर 32.55%, चमोली 33.82%, चम्पावत 34.86%, हरिद्वार 38.83%, नैनीताल 37.41%, पौड़ी 31.59%, पिथौरागढ़ 29.68%, रुद्रप्रयाग 34.82%, टिहरी 32.59%, उधमसिंह नगर 37.17%, उत्तरकाशी 40.12%

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments