Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड पावर कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने किया कार्यकारिणी का गठन

उत्तराखंड पावर कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने किया कार्यकारिणी का गठन

-प्रदेश में स्थानीय पावर कॉन्ट्रेक्टर्स को कार्य देने में दी जाय वरीयता: बेलवाल

देहरादून: उत्तराखंड पावर कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गयाl इस दौरान एसोसिएशन ने प्रदेश के ही पावर कॉन्ट्रेक्टर्स को सम्बंधित कार्यों में वरीयता दिए जाने की मांग कीI इसके अलावा उन्होंने पवार कंपनियों में होने वाली मनमानियों को रोकने को लेकर कार्यवाही करने की भी मांग कीI

देहरादून के जीएमएस रोड स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यकारिणी गठन के चलते अध्यक्ष पद पर सुरेश बेलवाल, उपाध्यक्ष एवं विधि सचिव प्रभात उनियाल , उपाध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल व सचिव के पद पर मनोज बर्थवाल को सर्व सम्मति से चुना गयाI इसके अलावा कार्यालय सचिव सुरेंद्र घिल्डियाल , कोषाध्यक्ष विमल कुकरेती, सह सचिव भानु प्रताप पंवार, संरक्षक विजेंद्र पोखरियाल, सह संरक्षक लोकेश कौशिक एवं सदस्य रोशन लाल उनियाल , सोवन सिंह गुसाईं , मनोज पंवार का चुनाव किया गया l

इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश बेलवाल एवं अन्य सदस्यों ने एकजुट होकर सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाने के लिए भ्रष्टाचार पर कठोर कार्यवाही करने और पावर कंपनियों में होने वाली मनमानियों और घोटालों पर ध्यान देने एवं शोषण को रोकने के लिए कार्यवाही की मांग की l उन्होंने सभी पावर कॉन्ट्रेक्टर्स को एकजुट रहने एवं प्रदेश के ही कॉन्ट्रेक्टर्स को कार्य देने में वरीयता देने की पुरजोर मांग की l उन्होंने संगठन की मजबूती एवं कार्य में गुणवत्ता की गारंटी की भी पुरजोर सिफारिश की l इस अवसर पर प्रदेश के लगभग 50 पावर कॉन्ट्रैक्टर्स मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments