Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिउत्तराखंड: राहुल गांधी की रैली के दौरान भाजपा के एक मंत्री हो...

उत्तराखंड: राहुल गांधी की रैली के दौरान भाजपा के एक मंत्री हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

देहरादून: आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली के दौरान भजपा को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस पार्टी राज्य में बीजेपी सरकार के एक मंत्री को अपने पाले में लाकर भाजपा को करारा जवाब देने की तैयारी कर रही है। भाजपा के इस कद्दावर नेता के कांग्रेस में शामिल कराने को लेकर कई दौर की वार्ता होने की चर्चा भी है। कांग्रेस के प्रदेश संगठन से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व की उक्त भाजपा नेता से कई दौर की वार्ता हो चुकी है। कुछ बिन्दुओं पर अभी सहमति बननी बाकी है।

उत्तराखंड में अब तक कांग्रेस यशपाल आर्य को अमने खेमे में मिलाने के बाद फिर से भाजपा को झटका देकर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़त बनाना चाहती है। उसकी नजर भाजपा के एक कद्दावर नेता पर टिकी हुई है, जो कि वर्तमान में मंत्री भी हैं। समय समय पर हरीश रावत सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की बात कह चुके हैं कि किसी के भी कांग्रेस में शामिल होने पर कोई आपत्ति नहीं है।

राहुल गांधी की देहरादून रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व ने पूरा दम लगा रखा है। और वह इस रैली के माध्यम से भाजपा से हर हाल में बढ़त बनाना चाहती है। चर्चा है कि भाजपा नेता को कांग्रेस में शामिल कराने की कसरत पिछले कई दिनों से चल रही है। कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। लेकिन अंतिम फैसला अभी होना बाकी है। कांग्रेस इसमें सफल हो पाती है या नहीं यह आगामी 16 दिसंबर की रैली में ही पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments