Latest news
सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड बनेगा शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य, सीएम...

उत्तराखंड बनेगा शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

देहरादून: उत्तराखंड में आज मंगलवार से नई शिक्षा नीति लागू होने जा रही हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस नीति के तहत कक्षाएं प्री प्राइमरी से शुरू होंगी। साथ ही शिक्षा मंत्री ने एससीईआरटी द्वारा इसकी पाठ्यक्रम तैयार किये जाने की जानकारी दी है।

बता दें, आज मुखियामंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा महानिदेशालय में बाल वाटिकाओं का उद्घाटन कर नई शिक्षा नीति (एनईपी) का शुभारंभ करेंगे। जिसके साथ ही उत्तराखंड एनईपी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले चरण में प्राथमिक स्कूलों में चल रहे पांच हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल वाटिकाओं का संचालन शुरू होगा। विकासखंड स्तर पर क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चिह्नित आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल वाटिकाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें शिक्षाविद्, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के लिए हस्तपुस्तिका, बच्चों के लिए स्वास्थ्य, संवाद और सृजन नाम की तीन अभ्यास पुस्तिकाएं तैयार की गई हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 लागू किए जाने को लेकर विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाल वाटिका कक्षाओं के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के नव निर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही एससीईआरटी के भवन का शिलान्यास भी किया जाएगा।

धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूल परिसर में 4,447 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों में प्री प्राइमरी से कक्षाओं को शुरू कर छात्र-छात्राओं को कक्षा एक के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से प्री प्राइमरी को बालवाटिका नाम दिया गया है। विभाग की ओर से इसके लिए अलग से पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।

बता दें, उत्तराखंड में 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केन्द्र मंजूर हैं। जिनमें से 20 हजार 17 आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित किया जा रहा हैं। इन केंद्रों में 14555 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात किये गये हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में 14249 सहायिकाएं एवं 4941 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां नियुक्त हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments