Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डछह मार्च को उत्तराखण्ड आएंगे पीएम मोदी

छह मार्च को उत्तराखण्ड आएंगे पीएम मोदी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, इससे पूर्व उन्हें 27 फरवरी को उत्तराखंड आना था लेकिन खराब मौसम की संभावनाओं के मद्देनजर उनका यह दौरा स्थगित कर दिया गया। उत्तराखंड शासनकृप्रशासन को मिले कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री अब 6 मार्च को उत्तराखंड आने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 6 मार्च को सुबह सेना के हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट पहुंचेंगे जहां से उनका मां गंगा की शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा जाने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम धामी द्वारा इसी साल से राज्य में शुरू की गई शीतकालीन चारधाम यात्रा में हिस्सा लेंगे। भाजपा के नेताओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य चारधाम शीतकालीन यात्रा को प्रमोट करना ही बताया जा रहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ का कहना है कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री की इस यात्रा से शीतकालीन चारधाम यात्रा को सफलता की ऊंचाई तक ले जाया जाएगा, क्योंकि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं वहां धार्मिक पर्यटकों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। जानकारी के मुताबिक उनका यह दौरा एकदिवसीय होगा और 6 मार्च की शाम ही वह दिल्ली लौट जाएंगे। जहां तक उनके दौरे की तैयारियों की बात है तो वह पहले से की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments