Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड को धर्म परिवर्तन व जिहाद का नही बनने देंगे साफ्ट टारगेटः...

उत्तराखण्ड को धर्म परिवर्तन व जिहाद का नही बनने देंगे साफ्ट टारगेटः सीएम धामी

देहरादून: उत्‍तराखंड में लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन उनमें उत्‍तरकाशी के पुरोला में विगत दिनों में सामने आए नाबालिग के फरार होने के मामला सबसे ज्‍यादा चर्चा में है। वहां प्रदर्शनों का दौर जारी है। इतना ही नहीं एक-एक कर मुस्लिम व्‍यापारी शहर छोड़कर जा रहे हैं। इसे देखते हुए अब उत्‍तराखंड सरकार भी सक्रिय हो गई है।

मुख्‍मंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इस मामले में प्रतिक्रया देते हुए कहा है कि हमने लव जिहाद के मामलों की सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर मुख्‍यमंत्री ने शुक्रवार को डीजीपी और अन्य अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लव जिहाद और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के नाम पर साफ्ट टारगेट नहीं बनने दिया जाएगा। सरकार इस पर सख्ती से काम कर रही है।

कहा कि अब यहां बाहर से आने वालों को सख्त जांच से होकर गुजरना होगा। साथ ही वृहद पुलिस वेरिफिकेशन ड्राइव भी चलाई जा रही है। पुलिस को कहा गया है कि बाहर से आकर यहां रहने वालों का पूरा इतिहास खंगाला जाए।

उन्होंने कहा पहले प्रदेश में सुनियोजित तरीके से सोची समझी साजिश के तहत कुछ लोग आगे बढ़ रहे थे। प्रदेश में जब से धर्म परिवर्तन पर सख्त कानून लागू हुआ है तब से लोग जागरुक भी हुए हैं। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। अब जो भी इस प्रकार के मामले सामने आएंगे उन में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments