Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डयूसीसी को लेकर उत्तराखंड देश के लिए बनेगा नजीरः आशा नौटियाल

यूसीसी को लेकर उत्तराखंड देश के लिए बनेगा नजीरः आशा नौटियाल

देहरादून। उत्तराखंड राज्य पूरे देश के लिए एक नजीर पेश कर रहा है भाजपा सरकार समान नागरिक संहिता का कानून बना रही है। जो भाजपा सरकार की सामाजिक न्याय के प्रति कटिबद्धता को प्रदर्शित कर रहा है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समान नागरिक संहिता के लिए आभार जताया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य उच्च का कानून बनाकर एक मिसाल पेश कर रहा है ।उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता कानून बनाने का जिक्र किया था जिसको शत प्रतिशत पूरा किया जा रहा है। उनका कहना है कि भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल  का कहना है कि यूसीसी का कानून पूरे देश के लिए एक मिसाल है एक नजीर है। उनका कहना है कि कानून बनने से सामाजिक न्याय में समानता आएगी।
आपको बता दे कि भाजपा ने यूसीसी के बिल के पास होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान करने का भी प्लान तैयार किया है। मंडल स्तर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया जाएगा साथ ही विधायकों का भी सम्मान किया जाएगा।
 भाजपा महिला मोर्चा  के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि सरकार ने सबसे पहले यूसीसी के लिए कमेटी का गठन किया । कमेटी ने तमाम राजनीतिक,गैर राजनीतिक संगठनों के साथ में विचार विमर्श किया कानून के जानकारों की राय ली उसी आधार पर अब एक मजबूत और  सशक्त कानून बन रहा है। यह कानून नारी सशक्तिकरण के लिए भी जाना जाएगा क्योंकि महिलाओं को उनका अधिकार मिल सके उसे दिशा में यह कानून  मील का पत्थर साबित होगा। आपको बता दें कि 8 फरवरी तक विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments