Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डयूपी के सीएम योगी के परिजनों को अपशब्द कहना कांग्रेस नेता को...

यूपी के सीएम योगी के परिजनों को अपशब्द कहना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

कोटद्वार। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिजनों को अपशब्द कहना और जान से मारने की धमकी देना एक स्थानीय कांग्रेसी नेता को भारी पड़ गया। पुलिस ने सीएम के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचूर यमकेश्वर हाल निवास कोटद्वार सीएम योगी के भाई शैलेश बिष्ट ने मामले में 11 जुलाई को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने कहा कि वह आर्मी में कार्यरत हैं और वर्तमान में कोटद्वार में तैनात हैं। कहा कि जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरुवाण ने उनके परिवार के खिलाफ 16 जून को फेसबुक पर एक पोस्ट डाली। जिसका विरोध करते हुए उन्होंने आरोपी नेता को पोस्ट हटाने के लिए कहा तो नेता ने फोन पर उन्हें अपशब्द कहा।
घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने उन्हें कॉल किया और उनके परिवारवालों को अपशब्द कहने लगा। इस दौरान आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। कहा कि उनके पास आरोपी की रिकार्डिंग भी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments