Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में हम सबको सहयोगी बनना होगा। हमें जनता की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरने का प्रयास करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है। हमें ‘बातें कम, काम ज्यादा’ के मंत्र पर ध्यान देना हागा। प्रधानमंत्री का देश के प्रति प्रेम और देश के नागरिकों को अपना परिवार मानने की सोच के चलते उनकी लोकप्रियता आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। हम सब एक परिवार की तरह सभी मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाने में मददगार बनना होगा। ग्रामीण स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों की रहती है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहें|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments