Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिविधायक के पैर धोती गरीब महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ...

विधायक के पैर धोती गरीब महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

देहरादून: भाजपा विधायक के पैर धोती एक गरीब महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं| जिसके बाद से विधायक को लोगों के गुस्से और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद अपनी सफाई पर विधायक ने कहा कि, महिला ने एक विधायक के प्रति प्यार और स्नेह के कारण मेरे पैर धोए थे|

त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की विधायक मिमी मजूमदार के पैर धोती एक गरीब महिला का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| जिसके बाद से विधायक को लोगों के गुस्से और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यह घटना उस समय हुई जब बधारघाट की विधायक मिमी मजूमदार ने गुरुवार रात पश्चिम त्रिपुरा में अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाके सूर्यपाड़ा का दौरा किया। 

दूसरी ओर विधायक ने दावा किया है कि महिला ने प्रेम और स्नेहवश उनके पैर धोए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भारती देबनाथ नामक एक महिला मिमी मजूमदार के पैर साबुन और पानी से धोते हुए और एक तौलिये से सुखाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की है। महिला ने विधायक द्वारा इलाके का निरीक्षण पूरा कर लेने के बाद उनके पैर धोए। 

मिमी मजूमदार ने इस घटना को लेकर कहा, ‘बुजुर्ग महिला ने एक विधायक के प्रति प्यार और स्नेह के कारण मेरे पैर धोए। महिला ने मुझे अपनी बेटी मानकर यह किया। इसे नकारात्मक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इससे पता चलता है कि एक विधायक अच्छा काम करके लोगों से कितना सम्मान प्राप्त कर सकता है। मेरा मानना है कि आज की दुनिया में किसी को भी किसी के पैर धोने या ऐसा कुछ करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।’ 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments