Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डयूएसडीएमए में राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला...

यूएसडीएमए में राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने ली अफसरों संग बैठक

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के आईटी पार्क स्थित नवीन भवन में कंट्रोल रूम (राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र) में आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की तैनाती हो गई है। शनिवार को राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने यूएसडीएमए और विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ आगामी मानसून सीजन को लेकर बैठक ली। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से विभागीय स्तर पर मानसून को लेकर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आपदा से कम से कम जानमाल का नुकसान हो, इसी को ध्यान में रखते हुए सभी रेखीय विभागों को आपसी समन्वय तथा सामंजस्य बनाते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कितनी त्वरित गति से राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यूएसडीएमए की नई बिल्डिंग में विश्वस्तरीय मानकों के आधार पर आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है और अब मानसून भी जल्द दस्तक देने वाला है। ऐसे में यूएसडीएमए के नए भवन से संचालित होने वाला कंट्रोल रूम आपदा प्रबंधन, न्यूनीकरण तथा राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि यह कंट्रोल रूम 24ग7 कार्य करते हुए आपदा सुरक्षित उत्तराखंड के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में अहम योगदान देगा।
इस मौके पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन), आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ऑपरेशंस) श्री राज कुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार जोशी, अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला, राहुल जुगरान, यूएसडीएमए के विशेषज्ञ देवीदत्त डालाकोटी, मनीष भगत, डॉ. पूजा राणा, रोहित कुमार, हेमंत बिष्ट, जेसिका टेरोन के साथ ही विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन भवन का उद्घाटन करेंगे। राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने उद्घाटन से संबंधित जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और यूएसडीएमए के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने बताया कि मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है, ऐसे में वे स्वयं विभिन्न जिलों में जाकर आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न कार्यों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के आपदा प्रबंधन संबंधित कार्यों की स्थिति क्या है और कौन-कौन से कार्य होने शेष हैं तथा कार्यों के संपादन में आ रही समस्याओं को समाधान भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments