Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविपिन सांघी होंगे उत्तराखण्ड के नए न्यायाधीश जस्टिस

विपिन सांघी होंगे उत्तराखण्ड के नए न्यायाधीश जस्टिस

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने कई राज्यों में नये चीफ जस्टिस की नियुक्ति की, जिसमें उत्तराखंड हाई कोर्ट को भी नये चीफ जस्टिस विपिन सांघी मिले हैं। उत्तराखंड हाई कोर्ट में फिलहाल जस्टिस संजय कुमार मिश्रा कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे, जिन्हें दिसंबर 2021 में जस्टिस राघवेन्द्र सिंह चौहान के रिटायरमेंट के बाद एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था।

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाए गए जस्टिस विपिन सांघी उत्तराखंड हाईकोर्ट के 12वें चीफ जस्टिस होंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि जस्टिस सांघी मूलतः महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले है। लेकिन उनका परिवार 1965 में ही दिल्ली आ गया था। 27 अक्टूबर 1961 को जन्मे जस्टिस सांघी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है और न्यायाधीश नियुक्त होने से पहले वह देश के मशहूर वकील मुकुल रोहतगी के साथ काम करते थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments