Latest news
प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी विशाल के दर्शन, बीकेटीसी को दी 10 करोड़ की धनराशि दान आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगाः महाराज समाधान दिवस’ बना उम्मीद की किरण, गंभीर रूप से बीमार 4 बच्चों का होगा मुफ्त इलाज देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर य... 15 से 20 जून तक देहरादून में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और शिविरों का आयोजन मुख्यमंत्री ने पौड़ी में डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन कें... मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद से भाजपा जीत की हैट्रिक लगायेगीः भट्ट

[t4b-ticker]

Tuesday, June 16, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने के दिए निर्देश

देहरादून: जनपद में शराब की दुकानों पर हो रही ओवर रेटिंग की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने जिला आबकारी अधिकारी देहरादून को शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी के निर्देशों केबाद आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को जनपद के चकराता, डाकपत्थर, विकासनगर, हरबर्टपुर, डोईवाला एवं देहरादून शहर स्थित शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। जिसके बाद निरीक्षण कर रही टीम ने बताया कि छपे के दौरान दुकानों पर निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं पाई गई, बोतलों पर सुरक्षा होलोग्राम, दुकान के बाहर रेट लिस्ट, सीसीटीवी कैमरा, बिलिंग मशीन, निर्धारित मूल्य पर शराब व बीयर बिकती मिली । निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा चेतावनी दी कि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री करते पाए जाने पर मानकों के अनुरूप कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद पिछले दिनों आबकारी विभाग की टीम द्वारा विदेशी शराब की दुकान कावली रोड, जीएमएस रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, एवं बियर की दुकान सुभाष नगर में निरीक्षण किया गया था, इन दुकानों पर ओवर रेटिंग पाए जाने पर चारों दुकानों का चालान किया गया था।

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करें| वहीं निर्देश दिए कि सभी आबकारी निरीक्षकों को शराब की दुकानों पर नियमित निरीक्षण करने के साथ समय समय पर औचक निरीक्षण करें, व किसी भी शराब की दुकान में अनियमितता पाए जाने पर उचित कार्रवाई करें ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments