Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeखेलविराट कोहली की नेशनल टीम में जगह को लेकर दबाव में हो...

विराट कोहली की नेशनल टीम में जगह को लेकर दबाव में हो सकती है बीसीसीआई: मोंटी पनेसर

देहरादून: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ महीने से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और टी20 टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड विराट कोहली की नेशनल टीम में जगह को लेकर दबाव में हो सकता है।

इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले मोंटी पनेसर ने फुटबॉल की दुनिया के महान प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ विराट कोहली की तुलना करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।

मोंटी पनेसर ने कहा कि ये क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह है। जब भी वह मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलते हैं। हर कोई फुटबॉल देखता है। विराट कोहली के साथ भी ऐसा ही है। उनके पास भी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें खेलते देखना पंसद करती है।

उन्होंने आगे कहा कि क्या बीसीसीआई भी दबाव में है? चाहे परिणाम कुछ भी हो विराट कोहली की भूमिका चाहे जो हो, स्पॉन्सर को खुश रखने के लिए? ये शायद सबसे बड़ा सवाल है। वे उसे ड्रॉप नहीं कर सकते या उसे छोड़ने का जोमिख नहीं ले सकते। क्यों वे शायद भारी वित्तीय प्रायोजन खो देंगे।

मोंटी ने कहा कि जब विराट कोहली खेलते हैं, तो स्टेडियम प्रायोजकों से भरे होते हैं। अन्य बोर्डों ने विराट कोहली से बहुत कुछ हासिल किया है। लेकिन क्या विराट अभी भारत के लिए वास्तव में अच्छा है? बड़ा सवाल ये है कि बीसीसीआई को चयनकर्ताओं के साथ बैठकर इसका समाधान निकालना चाहिए।

क्योंकि जब टी 20 विश्व कप या (वनडे) विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों की बात आती है, तो वे शायद अधिक पैसा कमाते हैं। लेकिन क्या इसका मतलब उनकी कीमत पर टी20 विश्व कप या 50 ओवर का विश्व कप नहीं जीतना होगा? फिलहाल यही सबसे बड़ा सवाल है। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के लिए यह बहुत मुश्किल होने वाला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments