Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डगृहमंत्री अमित शाह का दौरा,भाजपा प्रदेश कार्यालय में बढी चैकसी

गृहमंत्री अमित शाह का दौरा,भाजपा प्रदेश कार्यालय में बढी चैकसी

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले राजधानी देहरादून में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर है। इसके लिए देहरादून में सड़कों के किनारे लटक रहे तारों को हटाने का काम किया जा रहा है। जिस कारण शहर का ट्रैफिक भी बाधित हो रहा है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा प्रदेश मुख्यालय भी पहुंच सकते हैं जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में चैकसी बढ़ा दी गयी है। एक दिन पूर्व ही प्रदेश मुख्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात दिखने लगा है।

7 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। अमित शाह टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद अमित शाह भाजपा प्रदेश मुख्यालय भी आ सकते है। जिसको लेकर न सिर्फ भाजपा मुख्यालय को जाने वाले रास्तों को व्यवस्थित किया जा रहा है बल्कि, बिजली के खंभों पर लगे तारों के जंजाल को भी हटाया जा रहा है।

बता दें कि पूर्व समय में बिजली के खंभों पर लगे तारों को तो काट दिया गया है, लेकिन उसे सड़क पर ही छोड़ दिया गया था। जिससे राह चलते लोगों को न सिर्फ परेशानियंा झेलनी पड़ रही थी बल्कि इस समस्या के कारण टै्रफिक भी बाधित हो रहा है। हालांकि, गृहमंत्री अमित शाह के बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पहुंचने की अभी केवल संभावना ही जताई जा रही है। इसके बावजूद गुरुवार से बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में न सिर्फ पुलिस प्रशासन का जमावड़ा लगा है बल्कि दिल्ली से सुरक्षा की टीमें भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंच चुकी है। जहां सुरक्षा टीमों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय का मुआयना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल करने की व्यवस्थाओं को परखाा। अमित शाह के भाजपा प्रदेश मुख्यालय आने की संभावनाओं के चलते पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों की ओर से व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments