Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधप्रेमिका से बदला लेने की आग में वॉचमैन ने मासूम को उतारा...

प्रेमिका से बदला लेने की आग में वॉचमैन ने मासूम को उतारा मौत के घाट

देहरादून: एक वॉचमैन तब हैवान बन गया जब उसकी महिला प्रेमिका ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। वॉचमैन ने बदला लेने के लिए सात साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बच्चे की मां से विवाद के बाद एक वॉचमैन ने सात साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक एस एस सुरवासे ने बताया कि आरोपी नितिन कांबले ने सोमवार को कल्याण कस्बे में अपने स्कूल से बच्चे का अपहरण कर लिया। जब लड़का घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी और पीड़िता की मां के बीच प्रेम संबंध के बारे में पता चला। बाद में वह उससे बचने लगी, जिसके कारण उनका झगड़ा हुआ। आरोपी ने उसके साथ बदला लेने के लिए कथित तौर पर बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल में डुबो कर मार डाला, जहां वह पहले काम करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि वह अक्सर बच्चे को स्कूल से लाता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments