Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजोशीमठ भूधंसाव: हालात का जायजा लेने पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री

जोशीमठ भूधंसाव: हालात का जायजा लेने पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री

देहरादून: जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण प्रभावित हुए लोग को सरकार के स्तर से सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग नें भी प्रभावित परिवारों के स्वास्थ्य व चिकित्सा की दृष्टि से एहतियाती कदम उठाए हैं। इसी बीच हालात का जायजा लेने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जोशीमठ पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना I

रक्षा राज्य मंत्री आज नगर पालिका सभागार जोशीमठ में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने जोशीमठ में पहुंचकर प्रभावितों का हाल जाना और सेना कैंप में भी  निरीक्षण किया। उन्होंने आर्मी कैंप का निरीक्षण करने के बाद सुनील वार्ड में प्रभावित लोगों से मिले और भरोसा दिलाया कि केन्द्र और राज्य सरकार इस प्राकृतिक आपदा से लोगों को निकालने का काम कर रही है।

वहीं, भवनों में दरारों की चौड़ाई बढ़ रही है या नहीं, एसडीआरएफ इसका अध्ययन भी कर रही है। इसके लिए भवनों में आई दरारों को नापकर उनकी चौड़ाई दर्ज की जा रही है। नियमित अंतराल में इन दरारों को फिर से नापा जा रहा है। इससे यह भी पता चल सकेगा कि नगर के किस हिस्से में दरारें तेजी से चौड़ी हो रही हैं और किस हिस्से में इनमें स्थायित्व है। लोगों से गिराए जाने वाले भवनों से दूर रहने की अपील की जा रही है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तत्‍काल सुनवाई से इन्‍कार कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments