Latest news
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियमः डाॅ. धन सिंह रावत प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकताः सीएम रेड अलर्ट, अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्यमंत्री फर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार मुख्य चुनाव आयुक्त मामले को बेवजह दिया जा रहा तूलः सीएम धामी मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर 26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायीः मुख्यमंत्री राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही

[t4b-ticker]

Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तराखण्डहम जनता से वादे करके सत्ता में आए हैं वादों को पूरा...

हम जनता से वादे करके सत्ता में आए हैं वादों को पूरा करने के लिए काम तो करना ही होगा: सीएम धामी

देहरादून : दूसरी बार मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी आक्रामक नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की I जिसमें उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए। पहले ही दिन वह अफसरों पर फायर होते दिखे। उन्होंने कहा कि वह पांच महीने के मुख्यमंत्री नहीं हैं। उस समय की परिस्थितियां भिन्न थी। हम जनता से वादे करके सत्ता में आए हैं। वादों को जमीन पर उतारने के लिए काम तो करना ही होगा।

मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टाइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। इसके साथ ही समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

वहीं जन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। सुनिश्चित कर लिया जाए कि जनता एवं जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें। यदि किसी वजह से फोन रिसीव न कर पाएं तो कॉल बैक जरूर करें।

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य फोकस पारदर्शिता और मितव्ययिता पर है। इसमें किसी भी तरह कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments