Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिहम भी झुग्गियां हटाएंगे मगर इस तरह बुलडोजर चला कर नहीं:...

हम भी झुग्गियां हटाएंगे मगर इस तरह बुलडोजर चला कर नहीं: सीएम अरविंद केजरीवाल

देहरादून: राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों मेंबी हो रहे अतिमक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ बैठक की| बैठक के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम झुग्गी वालों के लिए मकान बनाने जा रहे हैं हम भी झुग्गियां हटाएंगे मगर इस तरह बुलडोजर चला कर लोगों को उजाड़ने नहीं देंगे।

राजधानी के विभिन्न इलाकों में अतिमक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का अभियान जारी है। इसको लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी अपनी नाराजगी जता चुकी है। सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई को लेकर आप विधायकों के साथ बैठक की, जिसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में नगर निगमों की ओर से कई जगह बुलडाेजर चलाए जा रहे हैं, हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं|

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, मगर जिस तरह से भाजपा कार्रवाई कर रही है, वह बिल्कुल गलत है। क्योंकि दिल्ली 80 प्रतिशत अनियमित तरीके से बसी है, तो क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को ताेड़ दिया जाएगा। लोगों को मौका तक नहीं दिया जा रहा है, 40 साल से रह रहे लोग अपने मकान के कागज दिखा रहे हैं, उन्हें भी नहीं सुना जा रहा है। यह बिल्कुल गलत हो रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1700 अनियमित कालाेनियां हैं, जिनमें 50 लाख से अधिक लोेग रहते हैं, 13 लाख के करीब लोग झुग्गी बस्तियों आदि में रहते हैं। इन्हें सभी को भाजपा शासित नगर निगम तोड़ने जा रही है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेने विधायकों के साथ बैठक ली है। उनसे कहा है कि भाजपा शासित नगर निगमों की इस कार्रवाई का डटकर विरोध करें, इस लड़ाई में जनता के साथ खड़े हों, अगर जेल भी जाना पड़े तो जाएं, मगर भाजपा की इस गुंडागर्दी को नहीं हाेने दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments