Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपार्टी के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री बनूंगा या फिर घर बैठ...

पार्टी के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री बनूंगा या फिर घर बैठ जाऊँगा,तीसरा कोई विकल्प नहीं: हरीश रावत

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। मतदान के ठीक अगले दिन उन्होंने कहा, पार्टी के सत्ता में आने पर या तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठ जाएंगे। तीसरा कोई विकल्प ही नहीं है।

वेब मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में हरीश रावत ने कहा कि अब उनकी उम्र ऐसी नहीं रह गई है कि वह कुछ और सोचें। वह अपनी सोच के अनुसार नया उत्तराखंड बनाना चाहते हैं, इसलिए वह किसी भी बात पर समझौता नहीं कर सकते हैं। हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री हो सकता है या घर बैठ जाए। वहीं दूसरी तरफ एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह हाईकमान तय करेगा। जो भी निर्णय होगा, उन्हें स्वीकार होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी 45 से 48 सीटें जीत रही है। जिसका श्रेय उन्होंने राहुल गांधी को दिया। उधर, इस मुद्दे पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पहले मतदान का रिजल्ट तो आ जाए, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बाद की बात है। इस विषय में वह अभी से कुछ नहीं कहना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments