Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयडब्ल्यूएचओ ने महिला आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, पीएम मोदी ने जाहिर...

डब्ल्यूएचओ ने महिला आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, पीएम मोदी ने जाहिर कि खुशी

देहरादून: भारत की 10 लाख से अधिक महिला आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सम्मानित किया है। आशा कार्यकर्ताओं के सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। मोदी ने कहा कि उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है।

सोमवार सुबह एक ट्वीट कर पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है, मुझे खुशी है। सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई। वे एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में सबसे आगे हैं। आशा कार्यकर्ताओं का समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डा. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसिस ने रविवार को वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान, क्षेत्रीय स्वास्थ्य मुद्दों के लिए शानदार नेतृत्व करने के लिए छह पुरस्कारों की घोषणा की। डा.टेड्रोस ने ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवा‌र्ड्स के लिए पुरस्कार विजेताओं का फैसला किया।

आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि ‘आशा’ का अर्थ उम्मीद है। भारत की इन दस लाख से अधिक महिला कार्यकर्ताओं ने समुदाय को स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए ये सम्मान की वाकई हकदार हैं। कोरोना महामारी के दौरान इनका कार्य बेहद सराहनीय रहा है।

बता दें, इन आशा कार्यकर्ताओं ने बच्चों में होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए टीकाकरण, मातृ देखभाल में भी काम किया है। यही नहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल के उपचार, पोषण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खासकर ऐसे समय में जब दुनिया कोरोना के संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कार विजेताओं में आजीवन समर्पण और मानवता की निस्वार्थ सेवा शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments