Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डवैचारिक नेतृत्व के लिए सदैव याद रहेंगे अटल

वैचारिक नेतृत्व के लिए सदैव याद रहेंगे अटल

देहरादून। भारतरत्न पूर्व  प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पांचवी पुण्य तिथि पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय मे आयोजित सभा मे उनका भावपूर्ण स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पार्टी की नींव रखने से लेकर विचारधारा आधारित सगठन की बुलंद इमारत खड़ा करने वाले श्रद्धेय अटल जी को याद किया। उन्होंने एक स्वर में कहा कि 3 बार पीएम और 12 बार सांसद बने वाजपेई राजनैतिक सफलता के साथ वैचारिक नेतृत्व के लिए देश में सदैव अटल रहेंगे। वे राजनीति के अजात शत्रु हैं जिनकी विपक्षी भी मुक्ति कंठ से  प्रशंसा करते थे । इस दौरान उनके योगदान की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा, वे आज गठबंधन दौर की राजनीति को सफलतापूर्वक चलाने के पहले व्यक्ति रहे। परमाणु विस्फोट के समय विदेशी शक्तियों के दबाब में न आकार उन्होंने शांति के लिए शक्तिशाली होने के सिद्धांत का मूलमंत्र देश को दिया जिस पर मोदी सरकार आज पूरी तरह अमल कर रही है। इस अवसर पर लोगों ने अटल जी को उत्तराखंड राज्य निर्माण और विशेष राज्य का औधौगिक पैकेज देने के लिए विशेष रूप में याद किया।अटल जी के चित्र को पुषार्पण करने वालों में प्रमुख रूप से टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, डाक्टर देवेंद्र भसीन, आदित्य चैहान, अनिल गोयल, विश्वास डाबर, रजनी कुकरेती, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, मधु भट्ट, सुनीता विद्यार्थी, राजेंद्र सिंह नेगी, मानिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा, सुभाष बड़थ्वाल, अनूप रावत, करुण दत्ता, सत्यवीर चैहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments