Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डघरेलु कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान

घरेलु कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून : ज्वालापुर से एक मामला सामने आया है जिसमे घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं ,पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में पहला कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मृतका के पति से बात कर मामले में और भी जानकारी जुटाई है। 

वहीं ,ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार शाम को भूमानंद अस्पताल से एक सूचना मिली कि एक विवाहिता सोनिया (26) निवासी नयागांव को उसके पति मिथुन अस्पताल में मृत अवस्था में लाए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला के गले पर निशान है।

जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति मिथुन से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी का सिडकुल की एक कंपनी में इंटरव्यू था। रविवार शाम को उसकी पत्नी कमरे में से जब काफी देर तक नहीं निकली तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा। इसके बाद उन्होंने पाया कि उनकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई है। कोतवाल महेश जोशी का कहना है कि पुलिस जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments