Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिकरवाचौथ में महिलाओं का इंतजार हो सकता है लंबा, चाँद खेलेगा लुका-छुपी

करवाचौथ में महिलाओं का इंतजार हो सकता है लंबा, चाँद खेलेगा लुका-छुपी

देहरादून: आज देशभर में करवाचौथ की चहल-पहल है I हर सुहागन अपने पति की लंबी आयु के लिए आज व्रत रखती है I यह त्यौहार न सिर्फ पत्नी के पति के लिए प्रेम को दर्शाता है बल्कि आज पति-पत्नी के संबंध को और मजबूती मिलती है I ना सिर्फ पत्नी बल्कि आज के दौर में कई पति भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखते है I

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद रात को चांद निकलने के बाद अर्घ्य देने के साथ छलनी से चांद को देखती हैं और अंत में जल पीकर अपने व्रत को खोलती हैं।

चाँद करेगा आँख मिचोली

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल चांद का दीदार थोड़ा मुश्किल हो सकता है।  क्योंकि दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, सहित अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

जानिए अपने शहर में चाँद खिलने का समय

दिल्‍ली में रात 8 बजकर 09 मिनट, नोएडा में रात 8 बजकर 08 मिनट, कानपुर में रात 8 बजकर 02 मिनट, लखनऊ में रात 7 बजकर 59 मिनट, गुरुग्राम में 8 बजकर 21 मिनट, मुंबई में 8 बजकर 48 मिनट, भोपाल में 8 बजकर 21 मिनट, इंदौर में 8 बजकर 27 मिनट, लुधियाना में 8 बजकर 10 मिनट, चंडीगढ़ में 8 बजकर 06 मिनट, जयपुर में 8 बजकर 18 मिनट, प्रयागराज में 7 बजकर 57 मिनट, देहरादून में 8 बजकर 02 मिनट, अहमदाबाद में 8 बजकर 41 मिनट और पटना में 7 बजकर 44 मिनट पर चाँद नज़र आयेगा I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments