Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिलाओं ने रोका मंत्री अग्रवाल का काफिला

महिलाओं ने रोका मंत्री अग्रवाल का काफिला

उत्तरकाशी: जिले के जोशियाड़ा की नगर में जलभराव को लेकर महिलाओं ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का काफिला रोका। महिलाओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

शुक्रवार को जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूटा। महिलाओं का कहना है कि जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन विधायक या स्थानीय प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। महिलाओं का यह भी कहना था कि हर साल मानसून के दौरान उन्हे अनेकों समस्याओ का सामना करना पड़ता है। जिसकी सुध नही ली जा रही है।

दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के शासन में जनहित के मुद्दो पर कोई गौर नही किया जा रहा है। मंत्री से लेकर संत्री तक भ्रष्टचार में लिप्त है। जिसके चलते जनसमस्याओं की कोई सुनवाई नही हो पा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments