Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधउत्तरकाशी जिले के गांव में महिला के हाथ-पांव बांधकर की गई निर्मम...

उत्तरकाशी जिले के गांव में महिला के हाथ-पांव बांधकर की गई निर्मम हत्या

देहरादून: उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के आराकोट गांव में एक महिला के हाथ व पांव बांधकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए सीएचसी नौगांव भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामला संज्ञान में तब आया जब गांव के लोग शुक्रवार सुबह को होली के दिन राधा के घर पहुंचे। जहाँ 48 वर्षीय राधिका उर्फ राधा देवी पत्नी अबल दास अपने कमरे में मृत मिली। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीयलोगो की सूचना पर मोरी पुलिस स्थल पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया। 

थानाध्यक्ष मोरी सतीश घिल्डियाल ने बताया कि मृतका की बेटी मनीषा की तहरीर पर मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। स्थानीय लोगों से धटना की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतित होता दिखाई दे रहा है।

गांव के ही एक निवासी मनमोहन चौहान ने बताया कि मृतक महिला के पति पशुपालन विभाग उतरकाशी में कार्यरत हैं। जो दूसरी पत्नी के साथ उत्तरकाशी में ही रहते हैं। लेकिन 48 वर्षीय मृतका राधिका बीते दस वर्षों से गांव में अकेले ही रहती थी। वर्ष 2018 में आराकोट क्षेत्र में आई भीषण आपदा में महिला का मकान बह गया था। जिसके बाद उक्त महिला गांव में स्थित पंचायत भवन के एक कमरे में अकेले ही अपना जीवन यापन करती थी। लेकिन गुरुवार रात को किसी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments