Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डवर्ल्ड मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

वर्ल्ड मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

देहरादून। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में आज वंडरवेल फाऊंडेशन की ओर से एक अवेयरनेस वॉक का आयोजन पवेलियन ग्राउंड से किया गया जिसका उद्घाटन मेयर सुनील उनियाल गामा, वंडरवेल फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर याशना बाहरी सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, माया ग्रुप का कॉलेज की एमडी डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल,  निरावधी की डायरेक्टर डॉक्टर प्राची चंद्रा कंडवाल,  ग्रेस बुटीक की एमडी मंजू हरनाल ने किया।
 इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय के इस भाग दौड़ वाली जीवन शैली में खुद के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आसान नहीं है। आज जब लोग इस बारे में बात करने से भी हिचकते है इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना अपने आप में बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान सभी आमंत्रित अतिथियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए इसके बारे में आयोजक एवं वंडरवेल फाऊंडेशन की अध्यक्ष याशना बाहरी सिंह कहां की यह गुब्बारे हम मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए उड़ा रहे हैं की ज्यादा से ज्यादा लोगों को हम जागरुक कर सके कि अपने मानसिक स्वास्थ्य का कैसे ध्यान रखें। सभी कॉलेज से आए प्रतिनिधियों को मेयर सुनील उनियाल गामा ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर के नुक्कड़ नाटक का मंचन भी दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में माया ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के बच्चे, दिल्ली पब्लिक स्कूल ,ओशनिक इंटरनेशनल, आईटीएम कॉलेज, सुभारती कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज , एवं हिमालयीय विश्वविद्यालय के योग, फिजियोथेरपी और पंचकर्म के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने स्लोगन बैनर लेकर पवेलियन ग्राउंड से होते हुए दून क्लब इंदिरा मार्केट से होकर एक जागरूकता रैली निकाली जो वापस पवेलियन ग्राउंड में आकर संपन्न हुई जहां सभी प्रतिभाग करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments